रॉयल किड्स स्कूल की अनूठी पहल ,एक दिन पूर्व मनाई गई अग्रसेन जयंति
पिथौरा नगर :- रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द में एक दिन पूर्व महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने वृहद स्तर पर तैयारी की गई थी।
इस कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती क्षमा गोयल जी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, श्रीमती नर्मदा अग्रवाल जी, श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड ,श्री राजेश गोयल जी अध्यक्ष कपडा व्यापारी संघ,पत्रकार श्री नंदकिशोर अग्रवाल जी ,श्री रैदास गोयल जी थे।
सर्वप्रथम सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा श्री खाटू श्याम जी महाराज श्री अग्रसेन जी महाराज के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियो एवं
स्कूल के सभी बच्चों ने एक मुट्ठी चावल व एक सिक्का दान किया।
इसके पश्चात बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ,
भाषण,डांस एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
जिसमें मोक्ष साहू ने प्रथम, रेणुका सेन ने द्वितीय, एवं अनाइशा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एवं 15 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अतिथि श्रीमती क्षमा गोयल जी ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इस आयोजन के लिए रॉयल किड्स स्कूल परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्यारे बच्चे कितने अनुशासित ढंग से शांत होकर इस कार्यक्रम को देख रहे हैं।
कार्यक्रम के अतिथि सत्यनारायण अग्रवाल जी ने सभी बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह छोटे बच्चे कल के हमारे देश के भविष्य हैं इन्हें हमेशा आगे बढ़ना चाहिए।उद्बोधन की कड़ी को आगे बढ़ते हुवे नंदकिशोर अग्रवाल जी ने रॉयल किड्स स्कूल परिवार को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज रॉयल किड्स स्कूल ने अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम का आयोजन कर एक नई मिशाल पेश की है।आज के कार्यक्रम से नन्हे बच्चों को निश्चित ही नए संस्कार मिलेंगे।आगे महाराजा अग्रसेन जी पर प्रकाश डालते हुवे कहा वे युग प्रवर्तक थे। इनसे हम निरन्तर सहयोग,प्राणी मात्र पर दया,औऱ उदारता की शिक्षा लेते हैं।इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे फैंसी ड्रेस में बहुत ही आकर्षक लग रहे हैं।इस अवसर पर एक बच्ची के डांस पर प्रसन्न होकर अपना पेन उपहार दिए। तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्कूल की डायरेक्टर श्री मति सुरेखा अवस्थी जी को बधाई तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इस संस्था की डायरेक्टर मैम श्रीमती सुरेखा अवस्थी जी ,प्राचार्य मोहम्मद सिराज जी, तरुण शर्मा ,समीर पटेल ,मनीष पटेल, श्रीमती स्वाति त्रिवेदी ,तिलेश्वरी योगी,लीना पटेल, प्रियंका सेन ,कविता ठाकुर , जसमीत कौर, श्रीमती विजय लक्ष्मी गुप्ता , भीगेश्वरी बंजारा ,श्रीमती रश्मि दीवान, हिमाद्रि पटेल,रश्मिता प्रधान, किरण श्रीवास, अंजू पटेल, रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप निषाद एवं श्रीमती मेघा गोस्वामी व आभार प्रदर्शन श्रीमती महिता साहू ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.