सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव का महासमुंद आगमन, कायस्थ समाज ने किया आत्मीय स्वागत
महासमुंद: छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव का आज महासमुंद नगर में आगमन हुआ। उनके आगमन पर महासमुंद कायस्थ समाज के बंधुओं ने रेस्ट हाउस में उनसे सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान समाज के विकास, एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्रीवास्तव ने समाज के लोगों से आत्मीयता से मिलकर उनकी बातें सुनीं और समाज हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस सौजन्य मुलाकात के अवसर पर महासमुंद कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.