किसानों की महा बैठक लिया गया बड़ा फैसला आवारा मवेशी मालिकों पर होगा अपराध दर्ज
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा - नगर पंचायत मारो में आवारा और लावारिस मवेशियों की समस्या को लेकर गुरुवार को पंचायत में किसानों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित किसानों ने सर्वसम्मति से एक कड़ा निर्णय लिया है।
बैठक के रजिस्टर में दर्ज जानकारी के अनुसार किसानों ने निर्णय लिया है कि नगर के किसान अपने मवेशी को बांधकर रखें, अन्यथा उनके खिलाफ अपराध दर्ज कराया जाएगा। जिसकी मुनादी कोटवार द्वारा कराई जावेगी
किसानों का कहना है कि लावारिस घूम रहे मवेशियों के कारण उनकी खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं।
रात भर किसान खेत में रखवाली करने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नगर पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
बैठक में किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर शासन-प्रशासन लावारिस मवेशियों की व्यवस्था नहीं करेगा, तो सारे नगर के किसान आगामी नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होने की चेतावनी दी है!
CMO ने दिया आश्वासन
इस बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों से उपरोक्त संबंध में आश्वस्त रहने एवं उच्च अधिकारियों से इस संबंध में उचित कार्यवाही हेतु पत्राचार करने का आश्वासन दिया है।
बैठक में लाला, जनक, गुलशन साहू, युवराज, काशीन, कुलदीपराम, कन्हैया पांडेय, वामन साहू, रामेश्वर साहू, भरत ठाकुर, ईश्वर, फेरन साहू, संतोष ध्रुव, बाहर पाटिल, तुलसीराम साहू, रामकुमार साहू, संतोष, बसंत गिरी, सधारू साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, सभी ने हस्ताक्षर कर इस निर्णय पर अपनी सहमति दी!





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.