सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पालक सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन
श्री एससी प्रधान जी, पूर्व प्राचार्य आत्मानंद स्कूल पटेवा का किया गया सम्मान
पटेवा पिथौरा : प्राथमिक विद्यालय सलिहाभांठा में पालक सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल पटेवा के पूर्व प्राचार्य, शिक्षाविद श्री एससी प्रधान जी का सम्मान पालकों एवं प्रबंधन समिति के द्वारा किया गया।
शिक्षा के लिए उनके प्रयास और इस विद्यालय को मिले प्रेरणा के लिए शाला के बच्चों द्वारा उनको स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए अभिनंदन और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस क्षण को यादगार बनाने में लिए श्री प्रधान सर द्वारा विद्यालय में अमड़ा और चालटा का फलदार पौधा लगाया गया।
इस अवसर पर श्री प्रधान सर ने कहा बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीखने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रश्न करे। इस प्रश्न को खोजने के लिए जी जान लगा दें और अपने आसपास से, लोगों से उत्तर खोजने का प्रयास करें। उन्होंने सलिहाभांठा के पालकों खासकर माता पालकों की खूब सराहना की और कहा कि माताएं बच्चे का प्रथम गुरु है, उन्हें बेबाक बनाएं और सोचने के लिए प्रेरित करें।
इस मौके पर इको क्लब की सांस्कृतिक मंत्री प्रियंका ने मंच संचालन किया। श्री प्रधान सर ने इसकी मुक्तकंठ प्रशंसा किया।
इको क्लब के प्रधानमंत्री हिमांशी, उपप्रधानमंत्री मीरा, सचिव वेनुष ने स्कूल में चल रहे गतिविधियों से परिचित कराया और पालकों से भी भविष्य के लिए सुझाव, मार्गदर्शन मांगे। प्रधानपाठक योगेश निर्मलकर ने बताया कि आपके प्रोत्साहन से बच्चों के मंच संचालन या अभिव्यक्ति के लिए आगे आने की क्षमताओं में वृध्दि हुई है।
तिलक साहू, भुवन साहू ने श्री प्रधान जी को शुभकामनाएं प्रदान किए।
इस अवसर पर श्री एससी प्रधान जी के द्वारा स्कूल को गोद लेने की बात कही और लगातार इस स्कूल से जुड़े रहने तथा बेहतर कार्ययोजना के साथ सीखने को और सशक्त करने मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त किए। बच्चों ने उनके अध्ययन काल और सेवाकाल से संबंधित प्रश्न पूछकर अपना जिज्ञासा शांत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रामेश्वर ढीढी, तिलक साहू, त्रिलोकी साहू, रसोइयों का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव के प्रधानाचार्य देवेंद्र निर्मलकर, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पिरीत राम साहू, विधायक प्रतिनिधि भुवन साहू, देवकी सिन्हा, टिकेश्वरी दीवान, बीना यादव, भुनेश्वरी सिन्हा, लक्ष्मी दीवान, वंदना ध्रुव, हीराबाई साहू, जिज्ञासा साहू, कचरी बरिहा, सेतबाई दीवान, गोदावरी दीवान, नीरा दीवान, दशमत ध्रुव, दौलत राम दीवान, दल्लूराम यादव, भोजराम साहू, तिलक यादव, यादराम साहू, गुलाब ध्रुव, भुनेश्वर साहू, हुलश सिन्हा, संतु ध्रुव सहित बच्चों के पालक , ग्रामीण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.