आगरा।
कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न
अटल आवासीय विद्यालय, आगरा में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकशी प्रमुख खेल रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। यमुना हाउस के कप्तान लोकेन्द्र और उनकी टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। वहीं, गंगा हाउस के कप्तान कुनाल के नेतृत्व में टीम उपविजेता रही।
रस्साकशी प्रतियोगिता में गंगा हाउस ने जीत हासिल की। सभी खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय के पीईटी श्री रामगोपाल सैनी एवं श्रीमती प्रवीण भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
विद्यालय में आयोजित इन खेल गतिविधियों में प्राचार्या सुनीता वशिष्ठ ने अपने आशीर्वचनों से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.