सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
महासमुंद ब्रेकिंग: जमीन खरीद-फरोख्त मामले में नाम आने पर जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ने की प्रेस कांफ्रेंस
जिला महासमुंद के पिथौरा ब्लॉक के सरिफाबाद में शासकीय जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में जनपद अध्यक्ष पति और जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे का नाम मीडिया और सोशल मीडिया में उछाला जा रहा था, जिस पर अब खुद पुरुषोत्तम धृतलहरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा है।
पिथौरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कहा कि सरिफाबाद की जमीन के विषय में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है और न ही इस पूरे विषय से उनका कोई लेना-देना है।
उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों जनप्रतिनिधि हैं, और जानबूझकर मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.