सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, बसना विधायक संपत अग्रवाल भी पहुंचे
पिथौरा: पिथौरा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती उषा पुरुषोत्तम घृतलहरे के जन्मदिन के अवसर पर जनपद पंचायत सभागार में बधाई देने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहा।
इस अवसर पर बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल विशेष रूप से उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
श्रीमती घृतलहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.