समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने जसगीत, महाआरती एवं कन्या भोज के साथ मनाई नवरात्रि पंचमी
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
छ.ग.प्रदेश- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्, बिलासपुर द्वारा बंधवापारा सरकंडा में पंचमी तिथि के शुभ अवसर पर बंधवापारा, सरकंडा, बिलासपुर में जसगीत, महाआरती एवं कन्या भोज सहित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संगठन की जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि आज के आयोजन में वातावरण माता रानी के जयकारों एवं भक्तिमय जसगीतों से आध्यात्मिक रंग में रंग गया। पारंपरिक जसगीतों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया।
संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने बताया कि नवरात्रि पंचमी के अवसर पर माता रानी की महाआरती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, परिवारों में सुख-शांति, समाज में सद्भाव तथा जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण अंग कन्या भोज रहा। सनातन परंपरा में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान करने की भावना के अनुरूप कन्या भोज का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में श्रीमती माया दुबे, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती स्वाति दीवान, श्रीमती इंदु दीवान, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा, श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती कविता चौबे, श्रीमती चंद्रकांता गौराहा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. इस अवसर पर बिलासपुर निवासी अनेक संगठन सहयोगी बहनें एवं सामाजिक स्वजन उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.