संघर्ष क्लब दुर्गा उत्सव समिति, करबला राजधानी वासियों के आकर्षण का केंद्र, मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में संघर्ष क्लब दुर्गोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है । आकर्षक साज सज्जा और धार्मिक वातावरण के बीच दुर्गोत्सव श्रृद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है,
मां दुर्गा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहीं दर्शनार्थियों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही है। समिति द्वारा प्रतिदिन माता रानी की भव्य महाआरती एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,
जिसमें श्रृद्धालु उत्साह पूर्वक शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ ही भगवान भोलेनाथ, संकटमोचन हनुमान जी एवं नंदी की
विशाल प्रतिमाएं श्रृद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है, प्रतिमाओं की भव्यता और धार्मिक स्वरुप लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। समिति द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.