Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 30, 2026

फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर साइबर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल

 फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर साइबर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल 




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर कल्याण मैट्रिमोनी , एलिट मैच मैट्रिमोनी एवं फ्यूचर पार्टनर के नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर एआई के माध्यम से काल्पनिक युवतियों की तस्वीरें दिखाकर विवाह के इच्छुक लोगों को शिकार बनाकर साइबर धोखाधड़ी करने के आरोपी को थाना सुपेला पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 29 अक्टूबर को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत उत्तर गंगोत्री भवन में यूनियन बैंक के पास स्थित एक परिसर के हॉल में एलिट मैच मैट्रिमोनी के नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित किया जा रहा है। यहां कॉल सेंटर के माध्यम से फर्जी सिम कार्ड एवं म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर लोगों से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना सुपेला पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। मौके पर मैरिज ब्यूरो का संचालक परमानंद यादव एवं चार युवतियां कार्य करते हुये मिलीं। परिसर की तलाशी लेने पर कंप्यूटर , इंटरनेट वाई-फाई , विभिन्न कीपैड एवं एंड्रॉयड मोबाइल फोन , सिम कार्ड , बैंक खातों की चेकबुक , भुगतान हेतु उपयोग किये जाने वाले क्यू आर कोड , मैरिज ब्यूरो के प्रचार संबंधी फ्लेक्स तथा ग्राहकों के मोबाइल नंबर एवं भुगतान की प्रविष्टियों वाले रजिस्टर बरामद हुये। मौके पर कार्यरत युवतियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छी कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया गया था तथा 7,000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने का आश्वासन देकर दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्हें मैरिज काउंसलर के रूप में ग्राहकों से बातचीत करने एवं क्यू आर कोड के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने का कार्य सौंपा गया था। मुख्य आरोपी परमानंद यादव से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह फ्यूचर पार्टनर , कल्याण मैट्रिमोनी एवं एलिट मैच मैट्रिमोनी के नाम से फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर एआई के माध्यम से तैयार काल्पनिक लड़कियों की तस्वीरें एवं फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर विवाह संबंधी प्रचार करता था। अन्य राज्यों के विवाह इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर फोन पर बातचीत करते थे तथा अपना बायोडाटा भेजते थे। इसके बाद आरोपी द्वारा संबंधित व्यक्तियों को उनकी पसंद की लड़की से विवाह कराने का झांसा देकर मैरिज काउंसलर के नाम से बनाये गये बैंक खातों के क्यू आर कोड के माध्यम से प्रारंभिक रूप से 2,000 रूपये एवं अन्य राशि जमा कराई जाती थी। राशि प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर उनसे संपर्क बंद कर दिया जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पिछले लगभग तीन माह से इस गतिविधि को संचालित कर रहा था तथा प्रतिदिन लगभग बीस से पचास कॉल किये एवं प्राप्त किये जाते थे। विभिन्न बैंक खातों की जांच करने पर भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल पर संबंधित खातों के विरुद्ध शिकायतें दर्ज होना भी पाया गया। प्राप्त सामाग्री , दस्तावेजों एवं प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर फर्जी मैरिज ब्यूरो की आड़ में सुनियोजित तरीके से विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी करना पाये जाने पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1630/2026 धारा 317(2) , 319(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सुपेला पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस.एन. सिंह , उप निरीक्षक खेलन साहू , नमिता टेकाम , मिथलेश साहू एवं संतोष निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।


जप्त सामाग्री -


विभिन्न बैंकों बैंक ऑफ बड़ौदा , इंडियन बैंक , फेडरल बैंक , भारतीय स्टेट बैंक एवं आईडीबीआई बैंक सहित विभिन्न बैंक खातों की चेकबुक एवं एक पासबुक। नगद राशि 1,64,000 रूपये। एयरटेल एवं वीआई कंपनी के कुल 16 नग सिम कार्ड अनुमानित कीमत 1,600 रूपये। कुल 22 नग कीपैड मोबाइल एवं 04 नग एंड्रॉयड मोबाइल , एक नीले रंग का मोटोरोला मोबाइल , एक वनप्लस मोबाइल एवं एक आईफोन , जिसमें एयरटेल का सिम लगा हुआ था। समस्त मोबाइल की अनुमानित कीमत 78,000 रूपये। अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान - 01 सेट कंप्यूटर एवं एयरटेल कंपनी का इंटरनेट वाई-फाई , अनुमानित कीमत 40,000 रूपये। कुल जप्त मशरूका 2,83,600 रूपये। 


गिरफ्तार आरोपी -

 

परमानंद यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम - ओटेबंद , थाना - नंदनी (अहिवारा) , जिला -  दुर्ग (छत्तीसगढ़)  वर्तमान पता नेहरू नगर ईस्ट।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध विवाह संबंधी विज्ञापनों एवं मैरिज ब्यूरो की विश्वसनीयता की जांच किये बिना किसी भी अनजान व्यक्ति अथवा संस्था पर भरोसा ना करें। केवल सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली तस्वीरों एवं प्रोफाइल के आधार पर विवाह संबंधी निर्णय ना लें। विवाह के नाम पर अनजान व्यक्तियों द्वारा मांगी जाने वाली रजिस्ट्रेशन फीस , प्रोफाइल फीस अथवा अन्य किसी भी प्रकार की अग्रिम राशि जमा करने से पहले संस्था की सत्यता की जांच अवश्य करें। सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली तस्वीरों एवं व्यक्तिगत जानकारियों की वास्तविकता की पुष्टि करें। एआई से बनाई गई काल्पनिक तस्वीरों एवं फर्जी प्रोफाइल से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार कार्ड , बैंक विवरण , ओटीपी , पासवर्ड अथवा व्यक्तिगत दस्तावेज साझा ना करें। अपने बैंक खाते , मोबाइल नंबर , सिम कार्ड एवं क्यू आर कोड का उपयोग किसी अनजान व्यक्ति को ना करने दें। कमीशन या नौकरी के लालच में अपना बैंक खाता दूसरों को उपलब्ध कराना कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करायें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर पुलिस को दें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad