खम्हरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा जिला बेमेतरा के थाना खम्हरिया पुलिस ने एक राय होकर धारदार वस्तु से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला प्रार्थी महेन्द्र निर्मलकर उम्र 42 वर्ष, निवासी घिवरी ने थाना खम्हरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12 सितंबर को वह सेवा सहकारी समिति ग्राम खाती के सामने ग्राम खम्हरिया से जीवन लोधी, यशवंत उर्फ गोलू के साथ मोटर साइकिल में अपने घर घिवरी आ रहा था।
रात्रि करीब 07 से 08 बजे के बीच दोनों आरोपियों ने एक राय होकर मोटर साइकिल रोक दी और -
जीवन लोधी ने किसी धारदार वस्तु एवं पत्थर से यशवंत उर्फ गोलू ने हाथ-मुक्के से हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। बाद में ग्राम खाती के ग्रामीणों की मदद से डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया, जहां अभी भी इलाज जारी है!
रिपोर्ट पर थाना खम्हरिया में अपराध धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
SP के निर्देशन में टीम ने की कार्रवाई घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय को टीम के साथ लगाया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी यशवंत उर्फ गोलू निर्मलकर पिता रमेश निर्मलकर उम्र 27 वर्ष निवासी घिवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जीवन लोधी के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी यशवंत उर्फ गोलू को दिनांक 30.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है। प्रकरण में फरार दूसरे आरोपी जीवन लोधी की पता-तलाश जारी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक रमन चंद्राकर, अशरफी खान, ऐश्वर्य सिन्हा सहित समस्त खम्हरिया स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.