सेवा सेतु अभियान में शिक्षक धनीराम डडसेना ने किया रक्तदान
खैरागढ़ । सेजेस साल्हेवारा में 4 अक्टूबर को आयोजित सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर में जनसेवा और मानवता की मिसाल देखने को मिली। शिविर में पूर्व माध्यमिक शाला कोपरो में पदस्थ शिक्षक धनीराम डडसेना ने स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत अभियान में अपना योगदान दिया।
श्री डडसेना का निवास कोसमररा, रामपुर में है। उन्होंने रक्तदान को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
शिविर में उनके रक्तदान से अन्य लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.