रावघाट -रायपुर और रायपुर -कुरूद ट्रेन सेवाओं और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह संपन्न।
रायपुर -छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को रायपुर-रावघाट और रायपुर- कुरूद के लिए नई रेल सेवाओं की सौगात मिली है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल हुए। रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटनेंस फैसिलिटी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व देश निरंतर प्रगति कर रहा है ।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा डबल इंजन की सरकार का प्रयास है कि आधुनिक रेल सेवाओं का दायरा
केवल मेट्रो सिटी तक सीमित न रहे बल्कि इसका लाभ प्रदेश के दूरस्थ इलाकों को भी मिले जो आज संभव हो सका है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे विधायक, सांसद रेलवे के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.