पितृ अमावस्या पर दीप जलाकर पितरों को श्रद्धापूर्वक दी गई विदाई।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -पितृअमावस्या के अवसर पर राजधानी रायपुर में श्रृद्धा, आस्था और भावपूर्ण वातावरण में शहरवासियों ने अपने पितरों को विदाई दी।
शहर के विभिन्न नदी-घाटों एवं तालाबों में लोगों ने दीप प्रज्वलित कर अपने पितरों का स्मरण किया और अपने पितरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट किया जाता है। पितृ अमावस्या के अवसर पर अनेक श्रद्धालु नदी -घाटों और तालाबों के किनारे पहुंचे। यहां लोगों ने दीप प्रज्वलित कर आशीष मांगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.