सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
अग्रसेन महाराज जयंती पर पिथौरा अग्र समाज ने दिया सर्वधर्म समभाव का संदेश
पिथौरा: महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर पिथौरा अग्र समाज द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए सर्वधर्म समभाव का परिचय दिया गया। अग्र समाज के द्वारा ब्राह्मण समाज शीतल समाज सिक्ख समाज मुस्लिम जमात व अन्य समाज बंधुओ को बुलाकर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
अग्र समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी धर्मों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाजवाद और समानता का संदेश दिया था, उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए अग्र समाज सभी धर्मों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं ने अग्र समाज की इस पहल की सराहना की और एक-दूसरे को जयंती की शुभकामनाएं दीं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.