भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़
गुंडरदेही के ग्राम देवरी (क) में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, सैकड़ों लोग पहुंचे थाना
सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की शिकायत, गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग
गुंडरदेही, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम देवरी (क) में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव में शराब की बिक्री से उत्पन्न समस्याओं को लेकर सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण गुंडरदेही थाना पहुंचे
और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री के कारण सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि शराब के नशे में आए दिन लड़ाई-झगड़े और मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती हैं, जिससे गांव में अशांति का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने यह भी चिंता जताई कि इस स्थिति के कारण महिलाओं और बेटियों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नाबालिगों तक शराब पहुंचने की जताई चिंता
ग्रामीणों ने गांव के छोटे बच्चों और नाबालिगों के शराब सेवन को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वालों की पहचान कर जांच करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव की शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग
थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बना



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.