राजनांदगांव
राजनांदगाँव: ‘अपन गाँव, अपन बात’ के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा, विकास कार्य में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल विभा साहू।
रातापायली अपने निज निवास ग्राम रातापायली में आज ‘अपन गाँव, अपन बात’ कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गाँव में व्याप्त समस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों को लेकर सभी ने अपने विचार रखे।
जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ की संयुक्त महासचिव श्रीमती विभा साहू ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान के संबंध में अपनी राय रखी।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। श्रीमती साहू ने बताया कि जिला पंचायत के माध्यम से उपलब्ध विकास निधि के प्रावधानों के अंतर्गत गाँव की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आवश्यक कार्यों के लिए नियमानुसार राशि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के दौरान पूरी मेहनत और समर्पण के साथ पार्टी और जनप्रतिनिधियों का साथ देते हैं। इसलिए विकास कार्यों की योजना बनाने और उन्हें गाँव तक पहुँचाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से ‘अपन गाँव, अपन बात’ की पहल की गई है, ताकि कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों की जानकारी मिले और वे अपने गाँव की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से सामने रख सकें।
श्रीमती विभा साहू ने कहा कि गाँव का विकास तभी सार्थक होगा जब ग्रामीणों की आवाज सुनी जाए, कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो और विकास की योजनाएँ धरातल पर उतरें। ‘अपन गाँव, अपन बात’ इसी सोच के साथ गाँव-गाँव में संवाद और विकास को आगे बढ़ाने की पहल है।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष: सुंदर साहू, जनक सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष: भिखम साहू सेक्टर प्रभारी मुरली निषाद, लोकेश निषाद, — सरपंच, भूपेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, नील कुमार साहू, माधुरी गंधीर — बूथ अध्यक्ष, रेखा बोरकर, ईश कुमार देवांगन, अनेश्वर साहू, डिसेन साहू, जनक साहू, मोहन साहू, नरेश यादव, नय्युम ख़ान, ईनेश्वर सिंह ठाकुर, तालसिंग साहू, भूषणलाल साहू, कूंजलाल साहू, निराला पटेल, कुंजलाल साहू, ईश्वर लाटिया, जितेंद्र चुनारकर कुमार, भागवत साहू, संवल दास साहू, नासिर खान, भुपेंद्र यादव, नरेंद्र, तुमेश भारती, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.