गाजे-बाजे के साथ माता रानी की विदाई, विसर्जन का सिलसिला जारी
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- राजधानी रायपुर में शारदीय नवरात्रि पर्व के समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन रहे श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच माता रानी को नम आंखों से विदाई दी।
श्री बांके बिहारी नवयुवक मंडल दुर्गा उत्सव समिति के विक्की जोशी ने बताया कि हमारी समिति रायपुर की
प्राचीन दुर्गा उत्सव समिति है परंपरागत रूप प्रतिवर्ष श्रृद्धा एवं भक्ति के साथ दुर्गोत्सव मनाया जाता है,
आज मां दुर्गा जी भव्य, दिव्य एवं आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जा रहा है। विसर्जन के लिए लेकर पहुंचे। माता रानी के भक्तों के जयकारों और भक्तिमय गीतों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। देर रात तक महादेव घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम चलता रहा।
विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया गया।
नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना में लीन रहे भक्तों ने नम आंखों से माता रानी को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। मां दुर्गा के जयकारों के बीच पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और भावुकता का संगम देखने को मिला।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.