Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 19, 2026

शारदीय नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर सफल नवरात्रि ड्यूटी के उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड के द्वारा माँ बम्लेश्वरी के दर्शन एवं आरती-अर्चना

 राजनांदगांव



शारदीय नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर सफल नवरात्रि ड्यूटी के उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं  पुलिस बैंड के द्वारा माँ बम्लेश्वरी के दर्शन एवं आरती-अर्चना



राजनांदगांव, दिनांक —19/10/2026


शारदीय नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर, माँ की असीम कृपा से नवरात्रि पर्व के दौरान संपन्न हुई महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के सफल निर्वहन के उपरांत, राजनांदगांव पुलिस द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ बम्लेश्वरी मंदिर में आरती एवं अर्चना की गई।



इस अवसर पर राजनंदगांव पुलिस बैंड के द्वारा भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं श्रद्धा का संचार हुआ। साथ ही, नवरात्रि ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल ने माँ के श्रीचरणों में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।



नवरात्रि के दौरान  छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराया गया, जिसकी व्यापक सराहना प्राप्त हुई इसके लिए राजनंदगांव पुलिस आभारी है। किसी भी पदयात्री के साथ शून्य दुर्घटना साथ ही डोंगरगढ़ मेला व्यवस्था  किसी भी प्रकार  आपराधिक घटना  घटित नहीं हुई  तथा सभी कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुए । 


राजनांदगांव पुलिस भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा एवं धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन हेतु इसी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।


 राजनांदगांव पुलिस


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad