Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, October 1, 2026

ब्रेल से कलेक्टर का नाम लिखा, टेलर फ्रेम से दिखाई गणित की प्रतिभा, बच्चों के बीच पहुंचीं कलेक्टर विद्यार्थियों की प्रतिभा देख कलेक्टर ने की सराहना, पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण और सुविधाओं की ली जानकारी कलेक्टर ने सिंघनपुरी के दृष्टि एवं श्रवणबाधित विद्यालय का किया अवलोकन

 ब्रेल से कलेक्टर का नाम लिखा, टेलर फ्रेम से दिखाई गणित की प्रतिभा, बच्चों के बीच पहुंचीं कलेक्टर


विद्यार्थियों की प्रतिभा देख कलेक्टर ने की सराहना, पढ़ाई के साथ कौशल प्रशिक्षण और सुविधाओं की ली जानकारी


कलेक्टर ने सिंघनपुरी के दृष्टि एवं श्रवणबाधित विद्यालय का किया अवलोकन


कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। सिंघनपुरी के शासकीय दृष्टि एवं श्रवणबाधित विद्यालय में आज कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति बच्चों के बीच पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ स्नेह एवं अपनत्व के साथ समय बिताया। 



कलेक्टर ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सहजता से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।


ब्रेल लिपि में पढ़ा पाठ, कलेक्टर ने बढ़ाया बच्चों का हौसला


दृष्टिबाधित विद्यार्थियों ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 8वीं के विद्यार्थी हेमंत जोशी और तीरथ साहू ने हिंदी विषय के पाठ 9 ‘साहस के पैर’ को ब्रेल लिपि से पढ़कर सुनाया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर ने उनका उत्साह बढ़ाया और खूब सराहना की। विद्यार्थियों ने ब्रेल तकनीक के माध्यम से कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति का नाम लिखकर भी दिखाया। कलेक्टर ने बच्चों से ब्रेल लिपि में पढ़ाई की प्रक्रिया और उपयोग में आने वाली तकनीक की जानकारी ली।


टेलर फ्रेम से जोड़-घटाव कर दिखाई प्रतिभा


कक्षा तीसरी के एक विद्यार्थी ने कलेक्टर के सामने टेलर फ्रेम के माध्यम से जोड़-घटाव करके अपनी गणितीय क्षमता का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने बच्चे की प्रतिभा की सराहना की और उसका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की क्षमता और रुचि के अनुरूप उन्हें सीखने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने श्रवणबाधित विद्यार्थियों से शिक्षक से माध्यम से साइन लैंग्वेज से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से साइन लैंग्वेज में ए से जेड तक की जानकारी ली और उनकी संवाद क्षमता को समझा। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।


पढ़ाई के साथ आत्मनिर्भर बनने की भी तैयारी


विद्यालय में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को रोजगारमूलक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कक्षा 6वीं से 8वीं तक के बच्चों को सिलाई एवं टेलरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और बच्चों को सिखाए जा रहे कौशल की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ऐसे कौशल सीखना भविष्य में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में उपयोगी होगा।


कलेक्टर ने थेरेपी रूम, छात्रावास और मेस की व्यवस्थाएं देखीं


कलेक्टर ने श्रवणबाधित बच्चों के लिए बनाए गए थेरेपी रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को दी जा रही थेरेपी और उसकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था देखी। मेस में पहुंचकर कलेक्टर ने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, नियमितता और बच्चों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने आवश्यक भवन निर्माण कार्य के लिए स्टीमेट तैयार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया। उन्होंने विद्यार्थियों को चॉकलेट और फल वितरित किए। चॉकलेट और फल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। कलेक्टर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती अभिलाषा पांडा सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad