सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ महा रक्तदान शिविर, "रक्तदान महादान" का दिया गया संदेश
पिथौरा: सेवा संकल्प अभियान के तहत आज पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ "रक्तदान महादान है" के नारे के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने के अनेक फायदे हैं। रक्तदान करने से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नया रक्त बनता है और किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य अस्पताल में रक्त की कमी को दूर करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना है। शिविर में एकत्रित किया गया रक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के काम आएगा।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पिथौरा राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के द्वारा टी शर्ट दिया गया एवं शिवनाथ ब्लड सेंटर रायपुर के द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.