Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 2, 2026

CNI NEWS : आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : शुक्रवार , 02 अक्टूबर 2026 - पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

 🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉  

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓



🌻शुक्रवार, ०२ अक्टूबर २०२६🌻


सूर्योदय: 🌄 ०६:२४

सूर्यास्त: 🌅 ०६:०९

चन्द्रोदय: 🌝 २२:१७

चन्द्रास्त: 🌜 १२:०३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले)

ऋतु: 🗻 शरद 

शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)

मास 👉 आश्विन 

पक्ष 👉 कृष्ण 

तिथि 👉 षष्ठी (१०:१५ से सप्तमी)

नक्षत्र 👉 मृगशिरा (२६:५५ से आर्द्रा)

योग 👉 व्यतीपात (१८:१८ से वरीयान)

प्रथम करण 👉 वणिज (१०:१५ तक)

द्वितीय करण 👉 विष्टि (२१:०६ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तुदोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राजयोग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृदोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334



〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य   🌟 कन्या 

चंद्र    🌟 मिथुन (१५:४० से)

मंगल 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध   🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)

गुरु   🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र  🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि  🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)

राहु   🌟 कुम्भ 

केतु   🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४२ से १२:३०

अमृत काल 👉 १८:४० से २०:१०

रवि योग 👉 ०६:११ से २६:५५

विजय मुहूर्त 👉 १४:०४ से १४:५२

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:०१ से १८:२६

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:०१ से १९:१४

निशिता मुहूर्त 👉 २३:४२ से २४:३१

राहुकाल 👉 १०:३७ से १२:०६

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:०४ से १६:३३

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:३३ से ०९:२०

होमाहुति 👉 गुरु

दिशा शूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 पृथ्वी (१०:१५ तक)

भद्रावास 👉 स्वर्ग (१०:१५ से २१:०६)

चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम १५:४० से) 

शिववास 👉 भोजन में (१०:१५ से श्मशान में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - चर         २ - लाभ

३ - अमृत     ४ - काल

५ - शुभ       ६ - रोग

७ - उद्वेग      ८ - चर

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - रोग        २ - काल

३ - लाभ       ४ - उद्वेग

५ - शुभ        ६ - अमृत

७ - चर         ८ - रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

सप्तमी तिथि का श्राद्ध, लाल बहादूर शास्त्री जन्म आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २६:५५ तक जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वे, वो, क, कि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (कु) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

कन्या - २९:०७ से ०७:२५

तुला - ०७:२५ से ०९:४५

वृश्चिक - ०९:४५ से १२:०५

धनु - १२:०५ से १४:०८

मकर - १४:०८ से १५:४९

कुम्भ - १५:४९ से १७:१५

मीन - १७:१५ से १८:३९

मेष - १८:३९ से २०:१३

वृषभ - २०:१३ से २२:०७

मिथुन - २२:०७ से २४:२२+

कर्क - २४:२२+ से २६:४४+

सिंह - २६:४४+ से २९:०३+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

अग्नि पञ्चक - ०६:११ से ०७:२५

शुभ मुहूर्त - ०७:२५ से ०९:४५

रज पञ्चक - ०९:४५ से १०:१५

शुभ मुहूर्त - १०:१५ से १२:०५

चोर पञ्चक - १२:०५ से १४:०८

शुभ मुहूर्त - १४:०८ से १५:४९

रोग पञ्चक - १५:४९ से १७:१५

शुभ मुहूर्त - १७:१५ से १८:३९

शुभ मुहूर्त - १८:३९ से २०:१३

रोग पञ्चक - २०:१३ से २२:०७

शुभ मुहूर्त - २२:०७ से २४:२२+

मृत्यु पञ्चक - २४:२२+ से २६:४४+

अग्नि पञ्चक - २६:४४+ से २६:५५+

शुभ मुहूर्त - २६:५५+ से २९:०३+

रज पञ्चक - २९:०३+ से ३०:११+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज व्यापार में आय एवं खर्च बराबर रहने से बचत नहीं कर पाएंगे स्वभाव से संतोषी रहने के कारण आप ज्यादा झंझट वाले कार्यो में पड़ना पसंद भी नही करेंगे लेकिन आज थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ कमा सकते है इसके लिये आलस्य एवं लापरवाही स्वभाव से निकालनी होगी। कार्य क्षेत्र पर महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से ना निकल जाए इसका ध्यान रखे। दोपर के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे इसपर खर्च भी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने पर तकलीफ हो सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आशाजनक रहेगा। आज विशेषकर के दिनों से उलझे पैतृक कार्य एवं विदेश सम्बंधित मामलो में अधिक सफल होने की सम्भवना है। व्यवसायी वर्ग आज आलस्य से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मन मारकर कार्य करेंगे लेकिन इनको आयत-निर्यात से अच्छा लाभ हो सकता है। आज विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए आगे के मार्ग प्रशस्त होंगे। बाहरी लोगो का सहयोगात्मक वातावरण से आत्मविश्वाश बढेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर मे आज किसी सदस्य की शंकालु प्रवृति कुछ समय के लिये अशान्ति फैलाएगी। मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। पूर्व में जिन कार्यो से लाभ की संभावना देख रहे थे उनके निरस्त होने अथवा किसी अन्य कारण से हानि होने के प्रबल योग है आज किसी भी नए कार्य का आरंभ ना करें आर्थिक विषयक पूर्व निर्धारित कार्यो को भी आज टालना ही बेहतर रहेगा। बनते कार्यो में विघ्न आने से बौखलाहट की स्थिति बनेगी। आपकी वाणी एवं व्यवहार से आज किसी का दिल दुखी ना हो इसका ध्यान रखें आकस्मिक क्रोध से बचे अन्यथा स्नेहीजनों से संबंधों में कटुता आएगी। स्वयं अथवा किसी प्रेमीजन की बीमारी पर आकस्मिक खर्च हो सकता है। आज किसी भी बात में अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले ठीक से जांच लें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। स्वभाव में परोपकार की भावना रहने से किसी के कार्य को जल्दी से मना नही कर पाएंगे जिससे अपने ही कार्यो में विलंब होगा। व्यापार सामान्य रहेगा धन की आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन आज फिजूल खर्चो में अधिकता आएगी जिससे बजट प्रभावित होगा। दान-पुण्य के अवसर आएंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। संध्या के समय रमणीय-पर्यटक स्थल पर भोजन एवं मनोरंजन रोमांचित करेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपकी परोपकार की भावना फलीभूत होगी पूर्व में किसी की सहायता करने का फल प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में अवश्य मिलेगा। वैसे तो आज आप ज्यादा काम करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वसमे अन्य की तुलना में कम समय मे अधिक लाभ कमा लेंगे प्रत्येक क्षेत्र से आज आपको आशाजनक मिलेगा। व्यापार एवं नौकरी में आत्मविश्वाश के साथ कार्य करेंगे। परंतु आज किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज ना करवाये। पत्नी एवं पुत्र का पूर्ण सहयोग मिलेगा लेकिन इनकी किसी बड़ी मनोकामना पूर्ति में अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता से भरा रहेगा। आज जो कार्य आपको कठिन नजर आ रहे थे वे भी आपके प्रत्येक कार्य आसानी से पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन प्रसन्नता दायक रहेगा अकस्मात धन की आमद होने पर भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। कार्यालय तथा व्यावसायिक आज कम ही समय दे पाएंगे फिर भी यहाँ का सहयोगी वातावरण मिलने से अधूरे कार्य कुछ विलंब से पूर्ण हो जाएंगे। परिजन भी कई दिनों के बाद आपके कार्य की सभी प्रशंशा करेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी शिकायत रह सकती है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से हानिकारक रहेगा दिन के पहले भाग में शरीर में शिथिलता अनुभव करेंगे अत्यधिक कार्य बोझ के कारण सेहत बिगड़ सकती है। नेत्र एवं रक्त सम्बंधित रोग की आशंका है। आज आर्थिक हो या व्यवहारिक किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचे खासकर आज किसी की जमानत भूल कर भी ना ले अन्यथा बदनामी होने का भय है। किसी परिचित से धोखा मिलने की भी सम्भवना है। उधार संबंधित आर्थिक लेन-देन से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्यो को आज ना करें। आज पूँजी निवेश के कार्यो में हानि हो सकती है। परिजनों को भी आज मन का भेद ना दें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको कई शुभ फल प्रदान करेगा। नए कार्य में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन नए कार्य का आरम्भ आज ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आज शेयर मार्किट में निवेश भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। आज भाई-बंधुओं अथवा सांझेदार के साथ व्यापार एवं घर के महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी लेकिन आपका सनकी स्वभाव बनती बात को बीच मे बिगाड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन अथवा इसकी रूप रेखा बनेगी। सेहत की पहले ही जांच करा लें आने वाले दिनों में गड़बड़ हो सकती है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। मध्यान तक का समय आलस्य में रहने के कारण किसी भी कार्य को लेकर गंभीर नही रहेंगे आज नौकरी व्यवसाय में लाभ के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है इसका फल थोड़ी विलम्ब से ही पर अवश्य मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन का विचार भी मन में उठ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा धन की आमद के हिसाब से खर्च दुगना होगा। परिवारजनों के साथ बैठकर पुराने महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करेंगे लेकिन आज कोई निष्कर्ष निकलना मुश्किल ही है। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक पर्यटन भी करेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। आज प्रातः से ही किसी कार्य को लेकर दुविधा में फंसे रहेंगे खास कर आज किसी मनोकामना पूर्ति के लिये असमंजस की स्थिति में रहेंगे पूर्ति करने पर किसी के नाराज होने का भय सताएगा। किसी आसपडोसी अथवा स्वजनं से झड़प होने पर मन की एकाग्रता भंग होने से निर्णय शक्ति की कमी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा लाभ के अवसर हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखे। आज आपका मुह पर बोलना व्यर्थ के झगडे करा सकता है। परिवार में भी आज वातावरण अशान्त रहेगा बड़े निर्णय सोच समझ कर ही लें। खर्च अधिक रहने की संभावना है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज आपमे अंदरूनी तौर पर बुद्धि विवेक भरा रहेगा लेकिन इसे व्यवहार में नही उतार पाएंगे स्वभाव भी आज मौज शौक पूर्ण कराने को तैयार रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा इसलिए व्यर्थ के कार्यो में पड़कर समय खराब करने से बचे मध्यान के बाद आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। धन की उगाही के कारण विवाद हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। लंबी यात्रा की योजना बनेगी लेकिन यथा संभव बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। शरीर के अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज प्रातः किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है विवाद गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखे क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा प्रतिष्ठा की हानि होने के योग है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह उलझने बढ़ने से मेहनत करने से कतराएंगे। आज सरकार विरोधी निषेधात्मक कार्यो से बचे। आर्थिक लाभ आज ना के बराबर होगा ऊपर से आकस्मिक खर्च बढ़ने से हताशा होगी। फिजूल खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। तीखे एवं मादक पदार्थ के सेवन से बचें उदर सम्बंधित रोग हो सकते है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad