सीताराम शिवालय परिसर मद्देड़ में माता के नौ स्वरूपों मे विराजमान मां दुर्गा के अद्वितीय स्वरूप के दर्शन हेतु उमड़े असंख्य श्रद्धालु।
मद्देड़/बीजापुर :- बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ में शारदीय नव रात्रि मे सीताराम शिवालय समिति ने श्री राम मंदिर परिसर मद्देड़ में मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा ग्राम से लाए मां दुर्गा जी की प्रतिमा पूरे बस्तर में चर्चा का विषय बनी हुई है। माता रानी का अद्भुत, आकर्षक, और मन मोहने वाला स्वरूप भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। माता रानी के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हेतु दूर दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं नव रात्रि के नौ दिनों तक चले विधि विधान से किए गए पुजा पाठ के आशीर्वाद के हेतु बड़ी दूर दूर से मद्देड़ पहुंच रहे है । नवरात्रि में भक्तों में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर भी छाया माता का भव्य स्वरूप
शारदीय नवरात्रे समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा जी का भव्य स्वरूप की आकर्षिक प्रतिमा की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे है।माता रानी के इस अनोखे दिव्य स्वरूप को श्रद्धालू अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों तक पहुंचा रहे है।
सुबह और शाम की आरती और भजन कीर्तन में काफी हद तक भीड़ उमड़ रही है।माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। श्रद्धालू अपनी मनोकामना के लिय मां दुर्गा से आशीर्वाद मांग रहे है। माता रानी के इस भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं में विशेष आस्था जगाई है
इस भक्ति मय समिति के अध्यक्ष अविनाश ठाकुर,बोलापल्ली प्रवीण, और सुनील तड़कल, और समिति के संचालक शैलेश मनचारला, राहुल मातूर,समिति के सेवक ,ग्राम प्रमुखों और क्षेत्र वासियों ने माता रानी के भव्य स्वरूप का आनंद लिया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.