संबलपुर नर्सरी में मंत्री दयाल दास बघेल ने किया पौधरोपण सेवा ही मेरा योगदान
रंजीत बंजारे, CNI NEWS बेमेतरा - संबलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़ा और सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम संबलपुर की नर्सरी में ऐतिहासिक वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल रहे!
पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं - मंत्री बघेल
मंत्री बघेल ने पौधरोपण कर कहा कि -पेड़ ही जीवन है। एक पेड़ लगाना सौ पुण्यों के बराबर है। प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा और पर्यावरण का जो संकल्प दिया है, उसे हमें जमीन पर उतारना है। हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाए!
पूरा कार्यक्रम पेड़ लगाओ - जीवन बचाओ के नारों से गूंज उठा। इस दौरान पीपल, बरगद, नीम, आम, जामुन, कटहल और गुलमोहर के 101 से अधिक पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू,छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक,प्रज्ञा निर्वाणी, नीमा,नवागढ़ जनपद अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू,मारो नगर पंचायत अध्यक्ष धनलाल घृतलहरे,विधायक प्रतिनिधि तोपसिंह, बल्लू राजपूत, प्रमोद कुर्रे,
सुनील साहू, राजेश सोनी, सीईओ जिला पंचायत प्रेमलता पद्माकर, SDM दिव्या पोटाई, तहसीलदार शयमन देवांगन,सहित सरपंच, पंच, कार्यकर्ता, शिक्षक,स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा! कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने कहा यह सिर्फ पौधरोपण नहीं, आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव है!























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.