पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी।
पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सामान्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दी है।
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुई थी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है।
पखांजूर स्थित शासकीय वीर गैंद सिंह महाविद्यालय अध्ययन केंद्र में भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यहां स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी (जीवविज्ञान), बीएससी (गणित), बी.लिब. तथा बीसीए पाठ्यक्रम संचालित हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी (जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं गणित), एमए (छत्तीसगढ़ी) तथा एमएसडब्ल्यू सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।
इसके अलावा पीजीडीसीए, डीसीए, योग विज्ञान एवं इतिहास सहित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ है।
अध्ययन केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। प्रवेश एवं पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र के समन्वयक सहायक सुधन्य मंडल से संपर्क किया जा सकता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.