जैतपुरी से बड़ी खबर - जैतपुरी में 24 घंटे का अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन समारोह 5 अक्टूबर से, तैयारी जोरों पर
रंजीत बंजारे, CNI NEWS बेमेतरा*-जैतपुरी, जिला बेमेतरा में पितृ पक्ष के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 घंटे का अखंड श्रीराम नाम हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
महामाया बाल समाज कीर्तन मंडली एवं समस्त ग्रामवासी जैतपुरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र जारी कर दिया गया है।
कार्यक्रम अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन समारोह (24 घंटे का)
स्थान ग्राम जैतपुरी, जिला - बेमेतरा (नोट - ग्राम जैतपुरी संबलपुर से 3 कि.मी. पश्चिम दिशा में स्थित है प्रारंभ दिनांक 05.10.2026, दिन सोमवार विसर्जन दिनांक 06.10.2026, दिन मंगलवार आचार्य पं. चन्द्रशेखर (पप्पू) तिवारी (बदनारा)
यजमान यजमानीन लालजी हेमलता वर्मा ध्वनि मुद्रण महामाया साउण्ड सर्विस, गोढ़ीकला आयोजकों ने अत्यंत हर्ष के साथ समस्त कीर्तन मंडली एवं इष्ट मित्रों से आग्रह किया है कि सपरिवार पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं मानव जीवन को सफल बनाएं। प्रत्येक हरिकीर्तन मंडली को दिया जाने वाला सदाबहार प्रोत्साहन राशि,
समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा - 252 रु., देवेन्द्र सिंह वर्मा (सरपंच) द्वारा 121 रु., राकेश राजपूत (बीजेपी मंडल अध्यक्ष मारो) द्वारा 101 रु.श्रीमती दिपनंदनी पप्पू यादव (उपसरपंच) द्वारा 101 रु.जलेश्वर राजपूत (बिजली ठेकेदार) द्वारा 101 रु. सहित कुल 33 सहयोगियों द्वारा कुल 1201 रु. की प्रोत्साहन राशि हरिकीर्तन मंडली को दी जाएगी।
इसके अलावा कु.प्राची, झांकेस, हर्षु, हरि (भाचा), प्रिया (भाची), (संजय राजपूत) द्वारा रात्रि 12 बजे से दोप. 12 बजे के बीच मंचस्त मंडली को 111 रु. अतिरिक्त दिए जाएंगे।
आयोजकों की अपील
फोन से मंडली का नाम नहीं लिखा जायेगा,अंतिम दिवस में 4 बजे तक उपस्थित मंडली को ही सम्मान राशि दिया जायेगा,नशे की हालत में मंडप में प्रवेश न करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.