ग्राम सिंघनगढ़ में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त उपस्थिति में जनचौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर सामाजिक सद्भाव और जनसुरक्षा पर जोर।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं तहसीलदार श्री अखिलेश धीवर की उपस्थिति में आयोजित हुआ जनसंवाद।
आपसी भाईचारा बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और कानून का पालन करने का संदेश।
पुलिस एवं प्रशासन की ग्रामीणों तक पहुंच, जनसमस्याओं के समाधान की पहल।
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से निरंतर पहल की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सिंघनगढ़ में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं तहसीलदार श्री अखिलेश धीवर की उपस्थिति में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने तथा जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का प्रयास किया गया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.