राजनांदगांव
थाना लालबाग द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत निगरानी एवं गुण्डा बदमाशो को थाना तलब किया गया।
अपराधिक गतिविधियो से दूर रहने एवं लोक शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समझाईश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र अंतर्गत निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस पर आज दिनांक 23/10/2026 को थाना प्रभारी महोदय द्वारा थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को थाना तलब कर सभी बदमाशों को सभी प्रकार के अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं लोक शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हिदायत एवं समझाईश दिया गया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.