व्यापारी संघ ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया माता रानी का आशीर्वाद
नगर की सुख-शांति और व्यापार की तरक्की के लिए की प्रार्थना
बिलाईगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। जगह-जगह माता रानी के भव्य पंडाल सजे हैं, जहां सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा है।
इसी कड़ी में गुरुवार को व्यापारी संघ बिलाईगढ़ के सदस्यों ने एकजुट होकर नगर के प्रमुख दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
व्यापारी संघ के सदस्यों ने सबसे पहले इंदिरा मार्केट, थाना मैदान और बांग्लाभाठा सहित अन्य प्रमुख पंडालों में पहुंचकर माता रानी की आरती में शामिल हुए।
व्यापारियों ने माता रानी के समक्ष नगर की सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारा और व्यापार में निरंतर तरक्की
की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माता रानी की कृपा से नगर में शांति बनी रहे, किसी भी प्रकार की विघ्न-बाधा न आए और सभी व्यापारियों का व्यापार दिन दोगुना, रात चौगुना बढ़े।
इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि एकता और सहयोग का प्रतीक है।
व्यापारी संघ हर साल इस तरह पंडालों में जाकर माता का आशीर्वाद लेता है, ताकि नगर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहे।
इस भक्ति यात्रा में व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, सीताराम राकेश,
प्रभाकर कर्ष, मनोज देवांगन एवं ललित देवांगन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।


























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.