Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 26, 2026

CNI NEWS : आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : सोमवार , 26 अक्टूबर 2026 - पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

 🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉  

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓




🌻सोमवार, २६ अक्टूबर २०२६🌻


सूर्योदय: 🌄 ०६:३७

सूर्यास्त: 🌅 ०५:४५

चन्द्रोदय: 🌝 १७:३२

चन्द्रास्त: 🌜 ❌❌❌

अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले)

ऋतु: 🌳 हेमन्त 

शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र)

मास 👉 आश्विन 

पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 पूर्णिमा (०९:४१ से प्रतिपदा)

नक्षत्र 👉 अश्विनी (१७:४१ से भरणी)

योग 👉 वज्र (१४:१७ से सिद्धि)

प्रथम करण 👉 बव (०९:४१ तक)

द्वितीय करण 👉 बालव (२०:२३ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तुदोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राजयोग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृदोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 888939134



〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य   🌟 तुला 

चंद्र    🌟 मेष 

मंगल 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम , मार्गी)

बुध   🌟 तुला (उदित, पूर्व, वक्री)

गुरु   🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र  🌟 तुला (अस्त, पश्चिम, वक्री)

शनि  🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री)

राहु   🌟 कुम्भ 

केतु   🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:३८ से १२:२३

अमृत काल 👉 १०:५९ से १२:२८

विजय मुहूर्त 👉 १३:५२ से १४:३७

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३५ से १८:०१

सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:३५ से १८:५२

निशिता मुहूर्त 👉 २३:३५ से २४:२७

राहुकाल 👉 ०७:५० से ०९:१३

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:३७ से १२:०१

दुर्मुहूर्त 👉 १२:२३ से १३:०७

होमाहुति 👉 चन्द्र

दिशाशूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 पाताल (०९:४१ से पृथ्वी)

चन्द्रवास 👉 पूर्व

शिववास 👉 श्मशान में (०९:४१ से गौरी के साथ)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ - अमृत     २ - काल

३ - शुभ       ४ - रोग

५ - उद्वेग      ६ - चर

७ - लाभ      ८ - अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ - चर         २ - रोग

३ - काल       ४ - लाभ

५ - उद्वेग       ६ - शुभ

७ - अमृत      ८ - चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

स्नान-दान हेतु आश्विन पूर्णिमा, महर्षि वाल्मिकी जयन्ती, कार्तिक स्नान आरम्भ, मेला सालासर (राज.), जैन ओली पूर्ण, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ०९:२२ से १०:४६ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज १७:४१ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्विनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

तुला - २९:५० से ०८:११

वृश्चिक - ०८:११ से १०:३०

धनु - १०:३० से १२:३४

मकर - १२:३४ से १४:१५

कुम्भ - १४:१५ से १५:४१

मीन - १५:४१ से १७:०४

मेष - १७:०४ से १८:३८

वृषभ - १८:३८ से २०:३३

मिथुन - २०:३३ से २२:४८

कर्क - २२:४८ से २५:१०+

सिंह - २५:१०+ से २७:२८+

कन्या - २७:२८+ से २९:४६+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त - ०६:२६ से ०८:११

रोग पञ्चक - ०८:११ से ०९:४१

शुभ मुहूर्त - ०९:४१ से १०:३०

मृत्यु पञ्चक - १०:३० से १२:३४

अग्नि पञ्चक - १२:३४ से १४:१५

शुभ मुहूर्त - १४:१५ से १५:४१

रज पञ्चक - १५:४१ से १७:०४

अग्नि पञ्चक - १७:०४ से १७:४१

शुभ मुहूर्त - १७:४१ से १८:३८

रज पञ्चक - १८:३८ से २०:३३

शुभ मुहूर्त - २०:३३ से २२:४८

चोर पञ्चक - २२:४८ से २५:१०+

शुभ मुहूर्त - २५:१०+ से २७:२८+

रोग पञ्चक - २७:२८+ से २९:४६+

शुभ मुहूर्त - २९:४६+ से ३०:२७+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपको सुख-संतोष की अनुभूति कराएगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित नही रहेगी फिर भी दैनिक एवं सरकारी कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। व्यवसाय में परिश्रम एवं व्यस्तता का फल धन लाभ बनकर मिलेगा। मध्यान तक व्यवसाय मंदा रहेगा लेकिन इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से आर्थिक लाभ होगा। पुरानी उधारी भी आज मिलने की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोगो का सहयोग एवं धार्मिक कार्यो में दान पुण्य करने का अवसर मीलेगा। रात्रि के समय सुखद समाचार मन हर्षित करेंगे। महिलाये आज पारिवारिक कलह से बचने में मदद करेंगी। कारण भी महिला ही हो सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय में आज बने बनाये सौदे हाथ से निकलने पर दुख होगा साथ ही घर मे भी कुछ ना कुछ नुकसान होने की संभावना है। किसी पुराने विवाद के फिर से उभरने के कारण मानसिक अशांति बढ़ेगी मन किसी गुप्त भय से व्याकुल रहेगा। महिला वर्ग प्रयास करने पर भी घरेलू स्थिति को संभलने से असफल रहेंगी। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्यो को आज ना करें यात्रा अथवा गहन चिकित्सा से जुड़े कार्य भी अतिआवश्यक होने पर ही करें। आज ना चाहकर भी परिजनों पर खर्च करना पड़ेगा। संध्या इसके बाद स्थिति सुधरने लगेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में ज्यादा रुचि लेंगे इस कारण स्वयं के कार्य विलम्ब से होंगे। दो पक्षो के बीच मध्यस्थता अथवा किसी की जमानत लेनी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित लोगो जैसी रहेगी। सरकारी कार्य आज लंबित रहेंगे लेकिन सरकारी क्षेत्र से शीघ्र ही सहायता की उम्मीद भी जागेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि कम रहेगी इसके विपरीत मौज-शौक मनोरंजन पर अधिक ध्यान देंगे। व्यवसायी वर्ग के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य ही रहेगा आय व्यय बराबर रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च तो होगा ही साथ मे व्यर्थ के ख़र्च भी अधिक लगे रहेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन का आरंभ आलस्य प्रमाद से होगा दैनिक कार्य भी विलम्ब से करेंगे। व्यावसायिक कार्यो में भी मध्यान तक अरुचि रहेगी परन्तु इसके बाद का समय आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने अधूरे कार्य आज भी लटके रहेंगे। लेकिन फिर भी नए कार्य हाथ से ना जाने दें शीघ्र ही स्थिति सुधरने पर सभी कार्य स्वतः ही बनते चले जायेंगे। प्रतिस्पर्धा कम रहने से संध्या के समय आय की संभावना ज्यादा रहेगी। महिलाये आज अधिक खर्चीली साबित होंगी लेकिन आज पसंद ना पसंद का निर्णय नही कर पाने से हानि में ही रहेंगी। मित्र एवं परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी दिन के आरंभ में मन मे आध्यात्मिक भाव रहेगा भजन पूजन में समय देंगे। इसके बाद घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। परिजनों के साथ महत्त्वपूर्ण विषयो पर बात होगी। कार्य व्यवसाय से भी आज बेहतर परिणाम मिलेंगे लेकिन भागीदारी के कार्यो में झंझट बढ़ने के कारण भागीदारों से मतभेद गंभीर हो सकते है। आय आज मध्यान तक स्थिर रहेगी इसके बाद अचानक कही से धन लाभ होगा। संध्या का अधिकांश समय आनंद मनोरंजन में बिताएंगे घर मे सुख सुविधा पर खर्च होगा। महिलाये आज कामना सिद्धि कर लें बाद में मुश्किल होगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप सेहत को लेकर अधिक संवेदन शील एवं चिंतित रहेंगे परिवार में आज किसी ना किसी के ऊपर दवाओं का खर्च लगा रहेगा। किसी ना किसी पारिवारिक कारण से दौड़ धूप लगी रहेगी शांति से दिन व्यतीत करने की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। कार्य व्यवसाय पर समुचित ध्यान ना देने पर सीमित लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने अथवा मजबूरी में देने की नौबत भी आएगी। विशेषकर आज अनैतिक साधनों से धन कमाने के विचार त्याग दे अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों की गतिविधियों पर नजर रखें आपकी लापरवाही का गलत फायदा उठाएंगे। घर मे नीरसता अनुभव होगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यवसाय के साथ ही आज मित्र संबंधियों से भी लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आप आज उदासीनता दिखाएंगे लेकिन व्यवहारिकता आज आपमे भरी रहेगी। आपके संपर्क में आने वाले लोग प्रसन्न होकर ही जायेंगे। घरेलू कार्य आज एकदम से सर आने पर असहज होने टालमटोल करने पर परिजन नाराज होने का भय रहेगा फिर भी कुछ ना कुछ युक्ति लगाकर इनसे निजात पा लेंगे। अतिआवश्यक कार्यो को आज लापरवाही छोड़ पहले पूर्ण करले संध्या बाद से परिस्थिति विघ्न-बाधाओं वाली आने से बनते काम रुकने लगेंगे। रात्रि के समय आनंद के पल अचानक गरमा-गर्मी में बदल सकते है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा। प्रातः काल से ही शरीर मे शिथिलता अनुभव होगी। पेट संबंधित व्याधियां परेशान करेंगी। बाहर के खान-पान से परहेज करें अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य रहेगा। आय अल्प मात्रा में होगी खर्च अधिक रहेंगे। पूजा पाठ दान पुण्य आदि कार्यो पर भी खर्च होगा। टोन टोटको के प्रयोग भी आजमाएंगे। आज लगभग सभी सुख सुविधा मिलने के बाद भी मन मे कोई कसर अवश्य रहेगी। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। महिलाये आज परिजनों की प्रसन्नता के लिए कुछ विशेष करेंगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अन्य कार्यो को छोड़ धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा संलग्न रहेंगे। जारी व्यवसाय में परिश्रम साध्य लाभ तो होगा लेकिन आज खर्च भी बढ़ चढ़ कर रहने से संचित धन में भी कमी आएगी प्रयास करते रहें आज नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातक आज आराम के मूड में रहेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आज भी मुश्किल से ही आराम मिलेगा। महिलाये दिखावे पर अधिक खर्च करेंगी ईर्ष्यालु प्रवृति रहने के कारण सार्वजनिक क्षेत्र पर आलोचना भी होगी। आज आपको जितना भी सुख मिले फिर भी कुछ ना कुछ नुक्स अवश्य निकालेंगे। घर मे स्वार्थ साधने पर ही सुख मिलेगा। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन भी आपके लिए कलहकारी बना रहेगा। आपसी व्यवहारों में थोड़ी सी चूक अशांति फैलाएंगी। अनर्गल बयानबाजी से बचकर रहें। परिवार अथवा आसपड़ोस की महिलाये भी आज कई दिनों की भड़ास एकसाथ निकालने को आतुर रहेंगी सतर्क रहें। कार्य व्यवसाय की गति धीमी रहेगी फिर भी आज आकस्मिक धन लाभ अवश्य होगा। आज पूंजी निवेश एवं उधार देने से बचे वापसी में परेशानी आएगी। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा शांत रहेगा फिर भी परिजनों से मन मुटाव खत्म होने में समय लग सकता है। यात्रा पर्यटन की योजना अधूरी रहने की संभावना है। आज व्यावसायिक यात्रा भी टालना बेहतर रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपका मन अस्थिर रहने के कारण बनी बनाई योजनाए निरस्त हो जाएगी। बुद्धि का विवेक भी आज कम ही काम आएगा। परिजन अथवा अन्य लोग वादा पूरा ना करने पर क्रोधित होंगे।

कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे जिससे कार्य विलम्ब के साथ अव्यवस्था अधिक रहेगी मध्यान तक संभावनाओं पर आश्रित रहना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत धन लाभ होने से काम चलते रहेंगें। नौकरी पेशा लोग एव महिलाये आज यात्रा पर्यटन के मूड में रहेंगे घरेलू विघ्नों के बाद ही कामना पूर्ति हो सकेगी। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करेंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा। मनपसंद भोजन वाहन सुख मिलेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपमे संतोष की भावना अधिक रहेगी जितना मिल जाए उसी में आनंद से रह लेंगे लेकिन इसके विपरीत स्त्री वर्ग के मन मे किसी ना किसी कारण से उधेड़ बुन लगी रहेगी। मन की बात का इजहार ना कर पाने से बाद में दुख भी होगा। व्यवसायी वर्ग कुछ बड़ा करने की योजना बनाएंगे परन्तु आज इसे प्रयोग में।नही ला सकेंगे अधिक व्यस्तता एवं धन संबंधित परेशानी रहने के कारण आज मनोकामना पूर्ति नही कर सकेंगे। आपके विरोधी भी आज आपका नरम व्यवहार देखकर हल्के पड़ेंगे। संध्या के आस-पास आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है परन्तु इसके लिए लापरवाही और मनमानी त्यागनी पड़ेगी।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad