सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
डूमरपाली के रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जनपद पंचायत का घेराव, NH जाम करने की चेतावनी
पिथौरा: पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में पदस्थ रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पिथौरा जनपद पंचायत पहुंचे और जनपद पंचायत का घेराव किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक अपने कार्य में लापरवाही बरतता है और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करता है। इसको लेकर लंबे समय से ग्रामीणों में आक्रोश था।
इस संबंध में जनपद पंचायत के सीईओ का कहना है कि रोजगार सहायक का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। लेकिन डूमरपाली के ग्रामीण इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों की मांग है कि रोजगार सहायक को केवल स्थानांतरित नहीं बल्कि बर्खास्त किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे नेशनल हाईवे को जाम करने के लिए बाध्य होंगे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.