ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल
ब्यूरो दंतेवाड़ा
दिनांक : 27 अक्टूबर 2026
: गेट हमेशा खुला रहेगा
तो लगाया क्यों?
बचेली .NMDC.पर नगरपालिका और जनप्रतिनिधियों कार्यवाही
बचेली DAV स्कूल के पास NMDC का गेट हटाया, वार्ड 16-17 सहित बचेली के लोगों ने उठाए सवाल
दंतेवाड़ा जिले के बचेली मे डीएवी पब्लिक स्कूल के पास एनएमडीसी द्वारा गेट लगाया जा रहा था। मंगलवार को वार्ड 16 और 17 के लोगों सहित बचेली के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पर आपत्ति जताई।
इसके बाद नगर पालिका प्रशासन मौके पर पहुंचा और बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए गेट को हटवा दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, एनएमडीसी के अधिकारियों ने कहा कि गेट हमेशा खुला रहेगा। इस पर लोगों ने सवाल उठाया कि जब गेट को हमेशा खुला ही रखना है, तो उसे लगाने की जरूरत क्या है?
लोगों का कहना है कि यह मार्ग ग्रामीणों और बचेली के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से लोग अस्पताल, रेलवे स्टेशन, स्कूल, मंदिर, मस्जिद और चर्च सहित कई स्थानों पर आते-जाते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर गेट लगाए जाने से भविष्य में आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।
टाउनशिप की सुरक्षा या जनता की सुविधा?
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब एनएमडीसी टाउनशिप की सुरक्षा के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं, तो इस मार्ग पर गेट लगाने की जरूरत क्यों पड़ी? यदि गेट हमेशा खुला ही रखना है, तो इसके पीछे सुरक्षा संबंधी उद्देश्य क्या है?
नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब एनएमडीसी प्रबंधन से यह स्पष्ट होना बाकी है कि गेट लगाने का उद्देश्य क्या था और इसके लिए संबंधित अनुमति ली गई थी या नहीं।
बचेली के लोगों का सवाल है टाउनशिप की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन आम नागरिकों के आवागमन वाले रास्ते पर गेट लगाने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी?



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.