Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 27, 2026

बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव प्रक्रिया पर रोक; 17 दिसंबर को अंतिम सुनवाई

 बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव प्रक्रिया पर रोक; 17 दिसंबर को अंतिम सुनवाई



डिवीजन बेंच में WA 1051/2026 पर लगातार सुनवाई, निर्वाचित जनप्रतिनिधि को हटाने की कार्रवाई पर अधिवक्ता संदीप दुबे ने उठाए गंभीर सवाल; अध्यक्ष पद पर फिलहाल बनी रहेगी स्थिति


बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच से बड़ी राहत मिली है। अध्यक्ष पद से हटाए जाने के खिलाफ दायर रिट अपील क्रमांक WA 1051/2026 पर सुनवाई करते हुए




 हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2026 तक स्थगन आदेश जारी किया है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के उपचुनाव की प्रक्रिया पर भी रोक लग गई है।





 मामले की अंतिम सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। इस घटनाक्रम के बाद बिलाईगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।


मामले में दामोदर प्रसाद दुबे की ओर से पैरवी कर रहे हाईकोर्ट अधिवक्ता संदीप दुबे ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 4 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम की धारा 41-ए के तहत दामोदर दुबे को अध्यक्ष पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट की एकलपीठ ने अक्टूबर माह में खारिज कर दी थी। इसके बाद एकलपीठ के फैसले के विरुद्ध डिवीजन बेंच में रिट अपील दायर की गई, जिस पर पिछले लगभग एक महीने से अलग-अलग तारीखों में लगातार सुनवाई हो रही है।


जमीन बिक्री और अध्यक्ष पद संभालने की तारीख को लेकर उठाया सवाल


अधिवक्ता संदीप दुबे के अनुसार, मामले में उनका प्रमुख तर्क यह है कि जिस जमीन की बिक्री को आधार बनाकर अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की गई, वह बिक्री उनके अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने से पहले हुई थी। दामोदर दुबे ने 15 जनवरी 2025 को चुनाव जीता था, जबकि 7 मार्च 2025 को अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। अधिवक्ता का कहना है कि संबंधित जमीन की बिक्री 14 फरवरी 2025 को हुई थी, अर्थात यह कार्यभार ग्रहण करने से पहले की घटना है। इसलिए इसे अध्यक्ष पद पर रहते हुए किया गया कृत्य मानकर कार्रवाई करना उचित नहीं है।


उन्होंने यह भी तर्क दिया कि जमीन की बिक्री को कॉलोनाइजर एक्ट के अंतर्गत अवैध कॉलोनी विकसित करने की गतिविधि बताना भी उचित नहीं है। उनका पक्ष है कि जमीन का उपयोग या बिक्री आवश्यकतानुसार अलग-अलग समय पर की गई थी। वहां कॉलोनी विकसित करने जैसी प्लॉटिंग, सड़क, नाली, बिजली, गार्डन अथवा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की गई थी। इसलिए इसे कॉलोनाइजर एक्ट के दायरे में लाना गलत है।


निर्वाचित जनप्रतिनिधि को हटाने की प्रक्रिया पर भी सवाल


अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से निर्वाचित जनप्रतिनिधि को पद से हटाने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना आवश्यक है। उनके अनुसार, संबंधित जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई और नोटिस में भी आरोपों तथा कार्रवाई के आधार का पर्याप्त विवरण नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि इतनी गंभीर कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर आवश्यक निर्णय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और सीधे नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिया गया।


अधिवक्ता का आरोप है कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने चुनाव में पराजित प्रत्याशी रामनारायण देवांगन से संबंधित एक दस्तावेज का भी उल्लेख किया, जिसे शासन की ओर से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। उनके अनुसार, यह दस्तावेज आरटीआई के माध्यम से प्राप्त कर शासन को दिया गया था। हालांकि इस संबंध में न्यायालय की अंतिम टिप्पणी अथवा निष्कर्ष आना अभी बाकी है।


सरकार ने मांगा अतिरिक्त समय, 17 दिसंबर को होगी अंतिम सुनवाई


अधिवक्ता संदीप दुबे के मुताबिक, सुनवाई के दौरान राज्य शासन और दूसरे पक्ष की ओर से उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर जवाब प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया। मामले में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। हाईकोर्ट ने फिलहाल चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए अध्यक्ष पद की स्थिति सुरक्षित रखी है। अब 17 दिसंबर 2026 को होने वाली अंतिम सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।


उन्होंने कहा कि दामोदर प्रसाद दुबे को जिस तरीके से अध्यक्ष पद से हटाया गया, वह उनके अनुसार कानूनी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं था। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को हटाने के मामले में पारदर्शिता और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है।


फिलहाल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से दामोदर दुबे को बड़ी राहत मिली है। हालांकि अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई वैध थी या अवैध, इस पर अंतिम फैसला 17 दिसंबर को होने वाली सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad