राजनांदगांव
38वीं एनसीसी बटालियन के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में यातायात पुलिस ने चलाया जन-जागरूकता अभियान
350 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
राजनांदगांव। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा 38वीं एनसीसी बटालियन राजनांदगांव के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (Combined Annual Training Camp) में विशेष यातायात जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
दिनांक 16 नवम्बर से 25 नवम्बर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कृष्णकांत वाजपेयी के पर्यवेक्षण , तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरगिरी गोस्वामी के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरगिरी गोस्वामी, सहायक उप निरीक्षक श्री येन लाल चंद्राकर, आरक्षक क्रमांक 1270 कपिल श्रीवास्तव , आरक्षक क्रमांक 113 ओमप्रकाश सिन्हा आरक्षक क्रमांक 1099 रविकांत द्वारा शिविर में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी एवं लापरवाही है। अतः प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।
कैडेट्स को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई मार्क का हेलमेट पहनें तथा चारपहिया वाहन में सफर करते समय चालक एवं सभी यात्रियों को सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूक युवा स्वयं यातायात नियमों का पालन कर समाज एवं परिवार के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं।
इस जागरूकता कार्यक्रम में कर्नल प्रवल, लेफ्टिनेंट कर्नल संजेश कुमार भवनानी, सूबेदार मेजर सतवड़ी सिंह (सेना मेजर) सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं स्टाफ के 17 सदस्य तथा लगभग 350 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस राजनांदगांव की अपील : यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकती है। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.