ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल ब्यूरो
दंतेवाड़ा
औसत से कहीं अधिक ट्रिप लगाकर सुबीर दत्ता ने बनाया रिकॉर्ड, मिला ‘खनिज रत्न’ सम्मान
मानसून में 1173 ट्रिप पूरे किए, जबकि औसत 924 रहा; वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6800 ट्रिप लगाकर औसत 4434 को भी छोड़ा पीछे
दंतेवाड़ा .बचेली। बैलाडीला की पहाड़ियों से निकलने वाला लौह अयस्क देश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस लौह अयस्क के उत्पादन और परिवहन में मशीनों के साथ उन कर्मचारियों की मेहनत भी अहम होती है, जो कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।
ऐसे ही एक कर्मचारी हैं NMDC के BIOM बचेली कॉम्प्लेक्स में कार्यरत वरिष्ठ HEM ऑपरेटर, ग्रेड-1 सुबीर दत्ता, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘खनिज रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
सुबीर दत्ता ने 28 नवंबर 2002 को NMDC में कार्यभार ग्रहण किया था। लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने संस्थान को अपनी सेवाएं दीं और पिछले नौ वर्षों से डंपर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं। खनन क्षेत्र में डंपर संचालन एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है, जहां पहाड़ी रास्तों और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बीच सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए लगातार काम करना पड़ता है।
सुबीर दत्ता की उपलब्धियों के आंकड़े उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कहानी बयां करते हैं। मानसून के दौरान उन्होंने 1173 ट्रिप पूरे किए, जबकि इस अवधि का औसत 924 ट्रिप रहा। यानी उन्होंने औसत से 249 ट्रिप अधिक पूरे किए।
इसी तरह वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने कुल 6800 ट्रिप पूरे कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, जबकि इस दौरान औसत ट्रिप 4434 रहा। इस प्रकार उन्होंने औसत से 2366 ट्रिप अधिक पूरे किए।
उनके इस शानदार प्रदर्शन और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में NMDC के CMD ने उन्हें ‘खनिज रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
सुबीर दत्ता की यह उपलब्धि बताती है कि खनन क्षेत्र में उत्पादन और परिवहन की सफलता के पीछे मशीनों के साथ उन कर्मचारियों की मेहनत भी शामिल है, जो वर्षों से पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका यह सम्मान NMDC बचेली कॉम्प्लेक्स के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.