Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 24, 2026

ग्राम भेड्रा में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल

 ग्राम भेड्रा में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल



खैरागढ / छुईखदान, 23 नवंबर: ग्राम भेड्रा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


​कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने समापन मैच का आनंद लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।


​खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक और दमदार खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं। ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।


​समापन अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad