Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 25, 2026

बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना करने का आरोपी जेल दाखिल

 बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोरबा - नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                      इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी ने अरविन्द तिवारी को बताया थाना सिविल लाइन रामपुर में एक महिला द्वारा अपनी 09 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना किये जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 991/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी संतोष दास महंत उम्र 36 वर्ष निवासी -  अटल आवास खरमोरा , वार्ड क्रमांक 23 , कोरबा के विरुद्ध धारा 74 , 296 , 115(2) , 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) , धारा 8 , 10 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा प्रकरण को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुये तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता एवं प्रार्थिया के कथन दर्ज किये गये तथा घटनास्थल अटल आवास खरमोरा का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल , कोरबा में कराया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन हेतु सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट , कोरबा से प्रतिवेदन तैयार कराया गया। साथ ही संबंधित गवाहों के कथन भी दर्ज किये गये। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़िता के कथनों के आधार पर आरोपी संतोष दास महंत पिता पिताम्बर दास महंत उम्र 36 वर्ष निवासी -  अटल आवास खरमोरा , वार्ड क्रमांक 23 , कोरबा को आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी के आधारों की सूचना परिजनों को दी गई तथा आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 


कोरबा पुलिस की अपील - 


कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध , शोषण अथवा प्रताड़ना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित बच्चों की पहचान एवं गोपनीयता बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad