सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा आंवला पूजन, प्रतिभा सम्मान और आम सामाजिक बैठक का भव्य आयोजन
पिथौरा। छत्तीसगढ़ उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के तत्वावधान में विगत दिनों मे 2026 आम सामाजिक बैठक, समाजिक प्रतिभा सम्मान व आँवला पुजन का आयोजन किया गया। कार्तिक त्रयोदशी के पावन अवसर पर, शिवा ITI पिथौरा मे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था को बढावा देते हुए श्रद्धापूर्वक आंवला पूजा का आयोजन किया गया । इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी सनातनी संस्कृति और सभ्यता के मूल्यों का संरक्षण व संवर्धन करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के उन होनहार विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया , जिन्होंने कक्षा 10वीं, 12वीं व उच्च शिक्षा की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किये है। सम्मानित होने वाले बच्चों मे रानी पाढी़ पिता रवि पाढी़, रोहण पंडा पिता देवराज पंडा, नुपुर शर्मा व उच्च शिक्षा मे शासकीय महाविद्यालय पिथौरा मे अध्ययन कर स्नात्तकोत्तर मे उच्च अंक प्राप्त करने के लिए रेणुका पंडा पिता देवराज पंडा सम्मिलित थे साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया ।मुख्य रुप से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाज के युवा शक्ति राजेंद्र कुमार नंदे, योगेंद्र कुमार पंडा, दीपक कुमार देवता अंकुर महापात्र को सम्मानित किया गया।
आयोजन के दौरान समाज के समस्त महिला एवं पुरुष सदस्यों की एक महत्वपूर्ण आमसभा भी आहूत की गई। जिसमें लगभग 140 समाजजनों की सहभागिता रहीं बैठक को अध्यक्ष यू के दास द्वारा स्वागत सहआभार उद्बोधन देते हुए कहा गया की समाज जनो को ऐसा ही एकता का परिचय देना पडेगा तभी हम हमारे अधिकारों व ब्राम्हणत्व का रक्षा कर पायेगे । मुख्य रुप से बैठक मे समाज के बच्चों में धार्मिक व आध्यात्मिक चेतना,समाज व जीवन उपयोगी संस्कारो पर चर्चा करते हुए हमारे सामाजिक नियम क्या हो संपूर्ण पिथौरा विकासखंड के विप्र साथियों को एक जुटता में पिरोते हुए कैसे कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया जाए आदि विषयों पर गंभीर विचार विमर्श एवं चर्चा किए गए । इस बैठक में समाज के संगठन, एकता और सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न हितकारी मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श एवं चर्चा की गई । बैठक पश्चात समाज के वृद्ध जन व संस्थापक जनो विक्रम कर, श्याम सुन्दर देवता, पी सी सामन्तराय, पी एल मिश्रा को सम्मानित किया गया व समाज मे विशेष योगदान के लिए रवि कुमार पंडा चेचरापाली व विनोद कुमार पंडा झलक कर्मकांडी पंडित द्वय को भी सम्मानित किया गया।
उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा के सभी कार्यकर्त्तावो ने स्वजातीय बंधुओं व मातृशक्ति से इस धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समागम में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया व अपील किया की भविष्य मे होने वाले आयोजनो मे ऐसा ही एकजुट होकर समाज एकता का परिचय दे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.