सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो बीडियो वायरल करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - आवेदिका के फोटो का दुरूपयोग कर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो बीडियो वायरल करने के आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय ने अरविन्द तिवारी को बताया आवेदिका ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक द्वारा उसकी फोटो का दुरुपयोग कर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। आरोपी द्वारा पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजना , शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव बनाना , परिजनों को फोन कर धमकाना , बाजार व घर के आसपास पीछा करना , गाली-गलौच करना एवं AI तथा DEEP FAKE तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने व 1000 फॉलोअर्स बढ़ाकर बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। आरोपी द्वारा पीड़िता के कार्यस्थल का पता निकालकर वहां आने की धमकी भी दी जा रही थी।पीड़िता की शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 376/26 धारा 351(2) , 78(2) , 79 BNS एवं 66(C), 66(D), 67 IT Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस जारी किया गया था , जिस पर वह फरार हो गया था। मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नवागढ़ पुलिस ने घेराबंदी करते हुये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ० यूलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना नवागढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
रामायण प्रसाद कश्यप उर्फ रामा पिता लेखराम कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी - सेमरा , थाना - नवागढ़ , जिला - जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़)।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.