रिपोर्टर-योगेन्द्र सिंगने, स्थान - मोहला छत्तीसगढ़,
किसानों की मांग – धान का उचित मूल्य और किसान उन्नति राशि बढ़ाने की मांग, कौडूटोला के किसानों ने सरकार के सामने रखी अपनी बात
ब्लॉक अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम कौडूटोला में किसानों की खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं और उनकी मांगों को जानने के लिए खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की गई।
इस दौरान किसान भाइयों ने धान के समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किसान उन्नति राशि को लेकर अपनी असंतुष्टि जाहिर की।
किसानों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को 13,839 रुपये की किसान उन्नति राशि देने की घोषणा की गई है, लेकिन किसान इस राशि से संतुष्ट नहीं हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें कुल 19,200 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से राशि दी जाए।
किसानों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बढ़ने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और राज्य सरकार द्वारा धान पर दिए जाने वाले अतिरिक्त मूल्य को ध्यान में रखते हुए किसानों को लगभग 3,358 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उचित मूल्य मिलना चाहिए।
किसान भाइयों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानों की आर्थिक स्थिति, खेती में बढ़ती लागत और उनकी मेहनत को ध्यान में रखते हुए किसान हित में निर्णय लिया जाए। उनका कहना है कि सरकार किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे, ताकि अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.