Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 27, 2026

दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जयंती समारोह में उमड़ा समाज का जनसैलाब, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की पहल पर 7.30 लाख की लागत से मूर्ति परिसर का सौंदर्यीकरण कर आज किया गया लोकार्पण


दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जयंती समारोह में उमड़ा समाज का जनसैलाब, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन की पहल पर 7.30 लाख की लागत से मूर्ति परिसर का सौंदर्यीकरण कर आज किया गया  लोकार्पण




 दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ द्वारा समाज के गौरव एवं पुरोधा दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 27 नवंबर को गुंडरदेही रेस्ट हाउस के पास जयंती समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 



कार्यक्रम में सामाजिक एकता, परंपरा और समाज के महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। समारोह में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे धमतरी चौक से बस स्टैंड तक निकाली गई कलश यात्रा से हुआ। दोपहर 12 बजे दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। दोपहर 1 बजे दाऊजी के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान पर व्याख्यान हुआ। दोपहर 2 बजे भोजन अवकाश के बाद 3 बजे अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। शाम 4 बजे अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा आभार व्यक्त किया गया और शाम 5 बजे कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।


इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने समाज के पुरोधा दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि समाज के महापुरुषों का जीवन, उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके योगदान और स्मृतियों को संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है।


नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने बताया कि पिछले वर्ष जिला भाजपा अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख एवं दिल्लीवार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी की मूर्ति परिसर के सौंदर्यीकरण की मांग उनके समक्ष रखी गई थी। समाज की भावनाओं और इस मांग को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इसे पूरा करने का संकल्प लिया था। आज उन्हें प्रसन्नता है कि 7 लाख 30 हजार रुपये की लागत से मूर्ति परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण करा दिया गया है, जिसका आज विधिवत लोकार्पण किया गया।


उन्होंने कहा कि यह केवल सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं, बल्कि समाज के महापुरुष के प्रति सम्मान और उनकी विरासत को संजोने का प्रयास है। समाज की मांग को पूरा कर उन्हें आत्मिक संतोष और खुशी मिली है। नगर पंचायत क्षेत्र में जनभावनाओं और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना उनकी प्रतिबद्धता है।


सर्व कुर्मी सामाजिक भवन की मांग पर प्रमोद जैन ने की 5 डिसमिल जमीन देने की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान  समाज के लोगों ने समाज के लिए एक सामाजिक भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाजार के पास समाज का जो सर्व कुर्मी समाज का  पुराना भवन बना हुआ है, उसी के समीप 5 डिसमिल भूमि सामाजिक भवन के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज की इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि श्री ललित चंद्राकर जी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी ने भी सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने भी राशि के लिए सहायता करने की बात कही ।इससे समाज के लोगों में हर्ष का माहौल रहा। सामाजिक भवन बनने से समाज के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ललित चंद्राकर जी (उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण एवं विधायक दुर्ग ग्रामीण) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री योगेंद्र बेलचंदन जी (केंद्रीय अध्यक्ष, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़) ने की। विशेष अतिथि के रूप में विधायक गुंडरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद जी, श्री प्रतिपाल बेलचंदन जी (अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग) एवं श्री चेमन देशमुख जी (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी बालोद), श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद), श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर (जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत गुंडरदेही), श्री प्रमोद जैन (अध्यक्ष, नगर पंचायत गुंडरदेही), श्री के.के. राजू चंद्राकर (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत गुंडरदेही),पुष्पेंद्र चंद्राकर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)उपस्थित रहे।


इसके अलावा श्री ललित देशमुख जी (केंद्रीय महामंत्री, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़), श्रीमती प्रीति देशमुख (केंद्रीय महिला अध्यक्ष), श्री हेमंत देशमुख (केंद्रीय युवा अध्यक्ष), श्रीमती ऐश्वर्या देशमुख (सरपंच, ग्राम पंचायत बघेरा, राजनांदगांव), श्री भूपेंद्र दिल्लीवार (सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम चिरिद),  एवं श्री बीरेंद्र देशमुख सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का आयोजन सर्किल जंजगिरी, रौना, कोड़वा एवं दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री ललित देशमुख (महामंत्री, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़) रहे।


समारोह में समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने पुरोधा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वहीं मूर्ति परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर समाज के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन की पहल एवं सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सामाजिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा एवं अतिथियों द्वारा आर्थिक सहयोग के आश्वासन से समाज में नई उम्मीद जगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad