Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 27, 2026

लाखों रूपये कीमती अवैध मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण

 लाखों रूपये कीमती अवैध मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में आज जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर-चाम्पा की उपस्थिति में बड़ी कार्यवाही  करते हुये पचास लाख रुपये से अधिक कीमत के जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।




 यह कार्यवाही चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड , कोटाडबरी के औद्योगिक प्लांट की भट्ठी में की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दर्ज अलग-अलग प्रकरणों में जप्त किये गये 01 क्विंटल 921 किलोग्राम गांजा , 22 नग नशीली सिरप एवं 8900 नशीली टैबलेट को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ मादक पदार्थों की जप्ती , आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं जप्तशुदा मादक पदार्थों के विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही लगातार की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य जिले को नशामुक्त बनाने एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखना है। नष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क , एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल , रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी , जिला आबकारी अधिकारी जांजगीर श्रीमती सीलारानी इक्का , कनिष्ठ अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल अजय कुमार भगत , निरीक्षक कमलेश कुमार सेंडे , जिला अपराध शाखा के पूर्व प्रभारी सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक जगदीश्वर प्रसाद , आरक्षक श्याम सुंदर जांगड़े , शैलेन्द्र पटेल एवं मालखाना प्रभारी प्रधान आरक्षक देव रत्नाकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


जांजगीर चाम्पा पुलिस की अपील -


 नशे के अवैध कारोबार से दूर रहें तथा नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही में सहयोग करें। नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad