Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 23, 2026

हर घर मुनगा अभियान के तहत जिले में अधिक से अधिक मुनगा पौधों का रोपण सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में निराकरण करने कहा

 हर घर मुनगा अभियान के तहत जिले में अधिक से अधिक मुनगा पौधों का रोपण सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति



समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में निराकरण करने कहा


कवर्धा, 23 नवंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने हर घर मुनगा अभियान के तहत कबीरधाम जिले में अधिक से अधिक मुनगा पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, श्री आरपी आचला सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार, जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने हर घर मुनगा अभियान को कुपोषण की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि मुनगा की फली और पत्तियां आयरन, विटामिन एवं कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों के अच्छे स्रोत हैं। इनके नियमित उपयोग से पोषण स्तर में सुधार लाने में मदद मिलती है। उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों सहित शासकीय संस्थानों एवं घरों में अधिक से अधिक मुनगा के पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को वन विभाग, उद्यानिकी विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र से मुनगा के पौधे प्राप्त कर रोपण के लिए समुचित कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही पौधों के रोपण और उनके संरक्षण पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।


बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की तैयारियों की समीक्षा


कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 27 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने और अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए।


अगले सप्ताह से निर्माण कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा


कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अगले सप्ताह से समय-सीमा की बैठक के बाद निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के कार्यों की अलग से विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसमें लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित निर्माण कार्यों से जुड़े सभी विभागों की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


स्कूलों में शिक्षा दूत की नियुक्ति और डाकघर भवन के लिए भूमि चयन के निर्देश


बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के माध्यम से स्कूलों में शिक्षा दूत की नियुक्ति के लिए निर्धारित अर्हता, शर्तों एवं मापदंडों की जानकारी ली। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में पोस्ट ऑफिस भवन निर्माण के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को उपयुक्त स्थल का चयन करने के निर्देश दिए।


बैगा परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर


कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए बैगा बच्चों सहित सभी बैगा परिवारों के सदस्यों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बैगा परिवारों के बच्चों के लिए रेडी टू ईट एवं अन्य पोषण सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार मिल सके। 

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad