कार्तिक पूर्णिमा पर कृष्ण गौशाला परिवार ने किया गंगा आरती एवं दीपदान,
गौभक्तों ने लिया भव्य आयोजन का संकल्पकार्तिक पूर्णिमा पर कृष्ण गौशाला परिवार ने किया गंगा आरती एवं दीपदान, गौभक्तों ने लिया भव्य आयोजन का संकल्प
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कृष्ण गौशाला परिवार गुंडरदेही के तत्वावधान में संध्या 6 बजे गंगा आरती एवं दीपदान का भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नगर के गौभक्तों, जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं दीपदान किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, नगर पंचायत गुंडरदेही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोमल ठाकुर, पार्षदगण, कृष्ण गौशाला समिति के पदाधिकारी दिनेश टावरी, सुरेश सोनी, महेश चांडक, दयाराम सिंह, छगन सोनकर, आकाश शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक भारत साहू, ममता निषाद सहित समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गौभक्त उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने संबोधन में गौभक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनका सहयोग हमेशा बना रहेगा। उन्होंने गंगा आरती स्थल के घाट का नाम 'गौ धाम घाट' रखने का सुझाव भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान आगामी समय में गंगा आरती एवं भजन संध्या को और अधिक भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित गौभक्तों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।
वहीं आगामी 17 दिसंबर को गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली भव्य रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। गौभक्तों से तन, मन और धन से सहयोग कर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.