खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ग्राम मानपुर पहाड़ी के गौरा-गौरी पूजा एवं मड़ई मेला में हुईं शामिल
साल्हेवारा / छुईखदान, 24 नवंबर। आज ग्राम मानपुर पहाड़ी में आयोजित पारंपरिक गौरा-गौरी पूजा एवं मड़ई मेला कार्यक्रम में खैरागढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ पारंपरिक पूजा-अर्चना में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली व अच्छी फसल की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी का आत्मीय स्वागत किया गया। मड़ई मेले के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारंपरिक आयोजनों में शामिल होकर उन्होंने ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया और स्थानीय कला व संस्कृति को सहेजे रखने के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गौरा-गौरी पूजा और मड़ई मेला हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन हमें अपनी परंपराओं से जोड़े रखते हैं और समाज में एकता व सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और ग्रामवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का विश्वास भी दिलाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.