ग्राम पटपर (ठाकुरटोला) में आयोजित गौरा-गौरी स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा
छुईखदान, 24 नवंबर! छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपरा के प्रतीक पर्व 'गौरा-गौरी' के पावन अवसर पर आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटपर (ठाकुरटोला) में भव्य स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामवासियों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों तथा मातृशक्ति द्वारा विधायक श्रीमती वर्मा का आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। विधायक ने विधि-विधान से भगवान शिव (गौरा) और माता पार्वती (गौरी) की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि "गौरा-गौरी पर्व हमारी छत्तीसगढ़ी माटी की पहचान और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक आयोजनों से हमारी संस्कृति जीवंत रहती है और समाज में एकता व सद्भाव को बल मिलता है। ग्राम पटपर ठाकुरटोला के निवासियों का यह उत्साह और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पण अत्यंत सराहनीय है।"
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
इस पावन अवसर पर ग्राम के प्रमुख नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, युवा साथी, बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.