ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल ब्यूरो
दंतेवाड़ा
थाना - बचेली,
दिनांक 23/11/2026
दंतेवाड़ा जिले के दुगेली धुरवापारा मे लोहे के धारदार बण्डा व पिढ़हा से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी म़ुद्दा कर्मा व लच्छू कर्मा को बचेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जप्त सामग्री हत्या में प्रयुक्त 01 नग लोहे का धारदार बण्डा एवं 01 नग पिढ़हा।
सूचक ने मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक आयतु राम कर्मा पिता स्व0 भैयया कर्मा उम्र 42 वर्ष को दिनांक 21.11.2026 की रात कोई अज्ञात व्याक्ति किसी धारदार वस्तु से चेहरा, सीना, पीठ में मारकर हत्या कर दिया|
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 62/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय दंतेवाड़ा को दी गई पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल, अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तार करने दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।
प्रकरण में ग्राम दुगेली धुरवापारा में आरोपियों की पतासाजी के दौरान गवाह एवं ग्रामीणो से पूछताछ करने पर धुरवापारा ग्राम दुगेली के निवासियों द्वारा लच्छू कर्मा एवं मुद्दा कर्मा पर हत्या करने का संदेह व्यक्त करने पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया
घटना दिनांक 21.11.2026 के रात्रि में लोहे के बण्डा एवं लकड़ी के पीढ़ा से आयतु कर्मा को मारकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का बण्डा एवं घटनास्थल से लकड़ी के पिढ़हा को जप्त किया गया है।
आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से 23.11.2026 को गवाहो के समक्ष गिरफ्तार कर माननीय JMFC न्यायालय बचेली के समक्ष पेश किया गया है।
नाम आरोपीगण :-
01. लच्छू कर्मा पिता स्व0 बोड्डा कर्मा उम्र 42 वर्ष जाति माड़िया निवासी धुरवापारा दुगेली, थाना बचेली
02. मुद्दा कर्मा पिता स्व0 कोया कर्मा उम्र 30 वर्ष, जाति माड़िया निवासी धुरवापारा दुगेली, थाना बचेली
कार्यवाही में शामिल
अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक निर्मल कुमार वर्मा, उप निरीक्षक हेमंत साहू सउनि. सोहन ठाकुर, महावीर यादव, प्रधान आरक्षक नरेश मंडल, लाला कुंजाम, आरक्षक उमा शंकर ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.