महादेव घाट पुन्नी मेला रायपुर (छत्तीसगढ़) के महादेव घाट में खारून नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित मेले में पहुंचे पूरे देश के श्रृद्धालु।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -महादेव घाट स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर के प्रति पूरे प्रदेश और देशभर के श्रृद्धालुओं की विशेष आस्था है, भगवान भोलेनाथ से सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती हैं ऐसी मान्यता है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां ऐतिहासिक धार्मिक और सांस्कृतिक मेला लगता है। जो लगभग 500 वर्ष पुरानी परंपरा से जुड़ा है। वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा पर यह आयोजन 24 नवंबर से शुरू हो चुका है।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान, दीपदान और हटकेश्वर महादेव के दर्शन किए।
नागपुर से सपरिवार दर्शन के लिए पहुंचे प्रकाश शर्मा ने बताया कि
भगवान हटकेश्वर महादेव के प्रति उनकी विशेष आस्था है, यहां भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मेले में घूमे और और साथ ही नौका विहार का आनंद लिया।
महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजन का विशेष महत्व है।
महादेव घाट में आयोजित इस मेले का यह आयोजन छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, आस्था और पीढ़ियों को जोड़ने वाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।
मेले के दौरान पूजा सामग्री, फैंसी सामान, स्थानीय व्यंजनों की दुकानों के साथ बच्चों और परिवारों के लिए झूले व मनोरंजन के साधन लगते हैं।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.