आदर्श-ऋषिता के परिणोत्सव में कवि मयंक शर्मा की शानदार प्रस्तुति, झूमे परिजन
आदर्श एवं ऋषिता के परिणोत्सव में कवि मयंक शर्मा की शानदार काव्य प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी हास्यपूर्ण और रोचक शैली ने उपस्थित परिजनों एवं अतिथियों को खूब आनंदित किया।
कवि मयंक शर्मा ने अपनी विशिष्ट अंदाज में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों को गुदगुदाया और समारोह को यादगार बना दिया। उनकी प्रस्तुति पर परिजन झूम उठे तथा तालियों की गूंज से माहौल उत्साहमय हो गया।
इस अवसर पर कवि मयंक शर्मा ने अनवदंपति आदर्श एवं ऋषिता को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने परिणोत्सव को उल्लास, हास्य और आनंद से भर दिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.