Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 28, 2026

सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया था।

 सरगुजा, अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़।


सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



 परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया था।


अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए अभिभावक भी बड़ी संख्या में केंद्र के बाहर मौजूद रहे।



नन्हे परीक्षार्थियों के चेहरों पर परीक्षा को लेकर उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी देखने को मिली।


परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आवश्यक जांच एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन कराया गया।


नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया।


अभिभावकों को उम्मीद है कि उनके बच्चों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।


अब सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बच्चों का सपना है कि वे चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करें।


सी एन आई न्यूज सरगुजा अंबिकापुर से नसीब खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad